Site icon Newz Ticks

AAP Releases 4th candidates List: Delhi Assembly Election 2025, किसे मिला किस सीट से मौका? आइये जानते हैं ।

AAP Releases 4th candidates List

AAP Releases 4th candidates List

AAP Releases 4th candidates List 

जैसा की पहले से ही ठण्ड में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी और साथ में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार 15 दिसंबर को दिल्ली चुनाव 2025 के लिए 38 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर चौथा सरप्राइज दिल्ली और देश की जनता को दिया है।


In Short:


Also Read: Delhi Assembly Election 2025 : कांग्रेस ने पहली और आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

AAP Releases 4th candidates List | एक एक कदम फूँक फूँक कर

AAP Releases 4th candidates List

आम आदमी पार्टी किसी भी हाल में गलत निर्णय नहीं लेना चाहती , एक एक कदम फूँक फूँक कर रख रही है, पार्टी नहीं चाहती की उसकी एक गलती उसकी हार का कारन बने इसलिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की पूर्व मेयर शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित के खिलाफ पूरी रणनीति से दिल्ली के चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा उनके सहयोगी सत्येन्द्र कुमार जैन शकूर बस्ती से, मुकेश कुमार अहलावत सुल्तान पुर माजरा से, रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से, सोम दत्त सदर बाजार से और इमरान हुसैन बल्लीमारान से चुनावी अखाडे में उतरेंगे।

 

AAP Releases 4th candidates List | आतिशी कालकाजी से उम्मीदवार

AAP Releases 4th candidates List

वहीं दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी को कालकाजी से मैदान में उतारा गया है

केजरीवाल ने उम्मीदवारों के जारी सूचीयों की सराहना की और बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को चारों तरफ से चार सूचियां जारी करके चुनावी लक्ष्मण रेखा से सुरक्षित कर लिया है, पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा: “हमारी पार्टी के पास दिल्लीवासियों के विकास के लिए एक विजन और योजना है और इसे लागू करने के लिए शिक्षित लोगों की एक अच्छी टीम है। हमारे पास पिछले दस वर्षों से किए गए विकास कार्यों की एक लंबी विधिवत सूची है।

advertisement

AAP Releases 4th candidates List | दिल्ली चुनाव 2025 के लिए AAP उम्मीदवारों की चौथी सूची

क्रसं. निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम दल
1 बुराड़ी संजीव झा आप
2 बादली अजेश यादव आप
3 रिठाला मोहिंदर गोयल आप
4 बवाना जय भगवान आप
5 सुल्तानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत आप
6 नांगलोई जाट रघुविंदर शौकीन आप
7 शालीमार बाग बंदना कुमारी आप
8 शकूर बस्ती सत्येन्द्र कुमार जैन आप
9 बल्लीमारान इमरान हुसैन आप
10 सदर बाज़ार सोम दत्त आप
11 त्रि नगर प्रीति तोमर आप
12 वजीरपुर राजेश गुप्ता आप
13 मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी आप
14 मटिया महल शोएब इकबाल आप
15 कोंडली कुलदीप कुमार आप
16 बाबरपुर गोपाल राय आप
17 गोकलपुर सुरेन्द्र कुमार आप
18 करोल बाग विशेष रवि आप
19 मोती नगर शिव चरण गोयल आप
20 राजौरी गार्डन धनवती चंदेला आप
21 हरि नगर राज कुमारी ढिल्लों आप
22 तिलक नगर जरनैल सिंह आप
23 विकासपुरी महिंदर यादव आप
24 उत्तम नगर पॉश बालियान (पूजा नरेश बालियान) आप
25 द्वारका विनय मिश्रा आप
26 दिल्ली छावनी वीरेंद्र सिंह कादियान आप
27 राजिंदर नगर दुर्गेश पाठक आप
28 नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल आप
29 कस्तूरबा नगर रमेश पहलवान आप
30 मालवीय नगर सोमनाथ भारती आप
31 आर.के.पुरम प्रमिला टोकस आप
32 महरौली नरेश यादव आप
33 अंबेडकर नगर अजय दत्त आप
34 संगम विहार दिनेश मोहनिया आप
35 ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज आप
36 कालकाजी आतिशी आप
37 तुगलकाबाद सही राम आप
38 ओखला अमानतुल्लाह खान आप

Also Read: PM Vishwakarma Yojana: Benefits, Eligibility Criteria, Amount and How to apply

 

AAP Releases 4th candidates List | विज़न  “केजरीवाल हटाओ”  ना की विकास

AAP Releases 4th candidates List

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली गाली देने वालों को नहीं बल्कि काम करने वालों को वोट देंगे।”

अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा की दिल्ली के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पास कोई विज़न नहीं है और ना ही कोई योजना है बीजेपी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का नाम और चेहरा उजागर नहीं किया है न टीम का उल्लेख किया है , भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से गायब है ।

भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से “केजरीवाल हटाओ” की नीति और मिशन पे लगी है पिछले 5 वर्ष के कार्यों में उन्होने सिर्फ केजरीवाल को बहुत गलियां दी ।


AAP Releases 4th candidates List | विस्तृत समाचार


advertisement | KDS Hotels
Exit mobile version