Site icon Newz Ticks

AI Layoffs 2026: क्यों बढ़ रही हैं Tech Industry में Job Cuts, भारत के IT Professionals के लिए क्या हैं नए अवसर?

AI Layoffs 2026

AI Layoffs 2026 | Image Source - AI Generated

AI Layoffs 2026

क्यों बढ़ रही हैं Tech Industry में Job Cuts, भारत के IT Professionals के लिए क्या हैं नए अवसर?

साल 2026 पूरी दुनिया की Tech Industry के लिए बड़े बदलावों का साल बनता दिखाई दे रहा है। Artificial Intelligence (AI) के तेजी से बढ़ते प्रभाव ने Companies के काम करने का तरीका पूरी तरह बदल दिया है और इसी बदलाव का असर अब Employees की Jobs पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

हाल ही में सामने आई Reports के अनुसार, जनवरी 2026 से मई 2026 तक केवल पांच महीनों में दुनिया भर की Tech Companies ने लगभग 1,16,739 Employees की छंटनी की है

जिसमे यह आंकड़ा पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है और यह दर्शाता है कि AI Transformation अब केवल एक Trend नहीं बल्कि Business रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है।

Also Read: AI Data Centers vs Environment: क्यों बढ़ रहा है Global Protest and what is Green AI or Green AI Solution

 

2026 में Tech Layoffs क्यों बढ़ रहे हैं?

AI Layoffs 2026 | Image Source – AI Generated

आज अधिकांश बड़ी Tech Companies अपने खर्च को कम करने और AI Investment बढ़ाने पर जोर दे रही हैं और कई Companies का मानना है कि जिन कार्यों को पहले कई कर्मचारी मिलकर पूरा करते थे उन्हें अब AI Tools और Automation की मदद से कम Resources में पूरा किया जा सकता है।

इसके पीछे मुख्य कारण हैं जैसे-

Companies अब Traditional Modus Operandi की जगह AI आधारित Model को Priority दे रही है जिससे कई Departments में Employees की आवश्यकता कम हो रही है।

 

मार्च 2026 बना सबसे कठिन महीना

2026 का मार्च महीना Tech Sector के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण साबित हुआ, Reports के अनुसार केवल एक महीने में ही 46,000 से अधिक Employees की नौकरी चली गई जिसमे यह संख्या पिछले कई वर्षों के Records को पीछे छोड़ती दिखाई देती है।

Experts का मानना है कि आने वाले महीनों में भी AI Adoption की गति तेज रहने वाली है जिससे Employment बाजार में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

किन बड़ी Companies ने की छंटनी?

दुनिया की कई प्रमुख Companies ने 2026 में Workforce Restructuring की घोषणा की है जैसे –

(i). Meta

Facebook, Instagram और WhatsApp की मूल कंपनी Meta ने अपनी Global Workforce में लगभग 10% कटौती की घोषणा की। साथ ही हजारों Employees को AI आधारित भूमिकाओं में Transferred किया गया है।

(ii). Uber

Uber ने अपने People and Places Division में लगभग 23% Employees की संख्या घटाई। यह विभाग Human Resources, Hiring और Workplace Management जैसे कार्यों को संभालता है।

(iii). PayPal

Digital Payments क्षेत्र की दिग्गज कंपनी PayPal अगले कुछ वर्षों में लगभग 20% Workforce कम करने की योजना पर काम कर रही है ताकि AI Integration को और तेज किया जा सके।

(iv). Cisco

Cisco ने हजारों पदों में कटौती करते हुए AI, Cybersecurity और Cloud Technologies में Invest बढ़ाने का फैसला किया है।

(v). ClickUp

Productivity Software कंपनी ClickUp ने लगभग 22% Employees की छंटनी करते हुए दावा किया कि AI आधारित System Efficiency को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

Also Read: AI vs Human Workforce: क्यों फिर से इंसानों की ओर लौट रही हैं बड़ी कंपनियां?

 

AI Vs Traditional Jobs: क्या बदल रहा है?

AI Layoffs 2026 | Image Source – AI Generated

AI का उद्देश्य केवल नौकरियां खत्म करना नहीं है बल्कि कार्यों को अधिक तेज और Smart बनाना भी है हालांकि कुछ पदों पर इसका सीधा प्रभाव देखा जा रहा है।

सबसे अधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में शामिल हैं जिसमे

वहीं दूसरी तरफ कई नए अवसर भी तेजी से पैदा हो रहे हैं।

 

AI Era में किन Skills की मांग बढ़ रही है?

Employment Experts के अनुसार आने वाले वर्षों में केवल Technology Knowledge पर्याप्त नहीं होगा बल्कि Hybrid Skills रखने वाले Professionals की मांग तेजी से बढ़ेगी।

जो Professionals Technology Knowledge के साथ Business समझ भी रखते हैं उनके लिए अवसर पहले से अधिक बढ़ सकते हैं।

 

भारत के IT Sector पर क्या होगा असर?

AI Layoffs 2026 | Image Source – AI Generated

भारत के लिए स्थिति कुछ अलग दिखाई देती है यहां AI सीधे तौर पर नौकरियां खत्म करने के बजाय कार्यशैली को बदल रहा है। भारतीय IT Companies AI आधारित Services और Solution विकसित करने में तेजी से Invest कर रही हैं।

Reports के अनुसार भारत में AI Jobs, Digital Transformation और Technology Consulting से जुड़े अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

Experts मानते हैं कि आने वाले समय में भारतीय IT Professionals के लिए सबसे बड़ा लाभ Skill Upgrade से मिलने वाला है जो लोग AI और Emerging Technologies को अपनाएंगे, उनके लिए Employment के नए रास्ते खुल सकते हैं।

 

भविष्य की दिशा क्या होगी?

2026 की बढ़ती Layoffs यह संकेत देती हैं कि Tech Industry अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। Companies केवल Employees की संख्या नहीं बल्कि उनकी Skills और Productivity को Priority दे रही हैं।

आने वाले वर्षों में AI और Human Intelligence का Combination ही सफलता की नई परिभाषा तय करेगा इसलिए लगातार सीखना, नई तकनीकों को समझना और Industry Trends के साथ खुद को Update रखना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बन चुका है।

AI Layoffs 2026 ने पूरी दुनिया के Tech Sector को नई दिशा में धकेल दिया है। हालांकि नौकरी कटौती की खबरें चिंता बढ़ाती हैं लेकिन दूसरी ओर AI आधारित नए अवसर भी तेजी से उभर रहे हैं। भारत जैसे देशों के लिए यह चुनौती के साथ-साथ बड़ा अवसर भी है। आने वाला समय उन Professionals का होगा जो नई तकनीकों को अपनाकर अपनी Skills को लगातार बेहतर बनाते रहेंगे।


More About : AI Layoffs 2026


KDS Hotels

Exit mobile version