Claude AI
अमेरिकी विवाद के बावजूद Claude AI की उड़ान तेज, अब हर दिन जुड़ रहे 10 लाख नए Users
दुनिया में Artificial Intelligence की दौड़ तेजी से बढ़ रही है जिसमे हर दिन नए AI chatbot और नई तकनीक आयाम सामने आ रहे है और इसी बीच एक दिलचस्प स्थिति देखने को मिल रही है।
है क्या की अमेरिका की प्रसिद्ध AI कंपनी Anthropic और अमेरिकी सरकार के बीच विवाद चल रहा है लेकिन इसके बावजूद कंपनी का AI chatbot Claude-AI लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है।
Reports के अनुसार Claude-AI को हर दिन लगभग 1 million यानी 10 लाख नए users मिल रहे हैं और इतनी तेज़ growth के कारण यह App अब दुनिया के कई देशों में तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है। वहीँ अमेरिका में तो यह Apple App Store और Google Play Store के टॉप चार्ट तक पहुंच चुका है।
Claude AI क्या है और क्यों बन रहा है लोकप्रिय
Claude-AI एक आधुनिक AI chatbot है जिसे कंपनी Anthropic ने Develop किया है इसका उद्देश्य सुरक्षित और जिम्मेदार AI System तैयार करना है। Claude-AI को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सटीक और Balanced जानकारी प्रदान कर सके।
Claude-AI की लोकप्रियता बढ़ने के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं
- तेज़ और सटीक जवाब देने की क्षमता का होना
- बेहतर AI conversation अनुभव का होना
- सुरक्षित और ethical AI मॉडल का होना
- दुनियाभर में तेजी से बढ़ती AI adoption का होना
कंपनी के Chief Product Officer Mike Krieger के अनुसार हर दिन लगभग 10 लाख नए लोग Claude-AI के लिए Sign Up कर रहे हैं। यह आंकड़ा AI Industry में बेहद बड़ा माना जाता है।
ChatGPT vs Claude: AI chatbot की नई Competition
AI Technology की दुनिया में पहले से ही ChatGPT काफी लोकप्रिय रहा है लेकिन हाल के समय में Claude-AI ने कई जगहों पर डाउनलोड के मामले में ChatGPT को भी पीछे छोड़ दिया है।
कुछ Reports के अनुसार OpenAI के CEO Sam Altman द्वारा अमेरिकी सरकार के साथ एक नई डील की घोषणा के बाद कुछ यूज़र्स ने नाराजगी भी व्यक्त की थी। इसी स्थिति का फायदा Claude-AI को मिला और कई लोग इस कारण Platform की ओर आकर्षित हुए।
ChatGPT और Claude AI के बीच मुख्य अंतर
- Claude-AI: सुरक्षित और ethical AI मॉडल पर ज्यादा ध्यान
- ChatGPT: बड़े पैमाने पर उपयोग और व्यापक AI ecosystem
- Claude-AI: में कई advanced safety rules मौजूद
- ChatGPT: में integrations और plugins अधिक उपलब्ध
दोनों ही AI Platform तेजी से Develop हो रहे हैं और भविष्य में AI Industry की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
भारत में Claude AI की लोकप्रियता
AI तकनीक का प्रभाव भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है और यही कारण है की भारत में भी Claude-AI को अच्छा Response मिल रहा है। Apple App Store पर यह फिलहाल देश का पांचवां सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला App बन चुका है।
हालांकि Google Play Store पर अभी यह Top-10 में शामिल नहीं हुआ है लेकिन लोगों का मानना है कि आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता और बढ़ सकती है।
Us Government vs Anthropic | आखिर क्या है विवाद ?
Claude-AI की बढ़ती लोकप्रियता के बीच एक बड़ा विवाद AI regulation और AI के उपयोग को लेकर सामने आया है।
कंपनी Anthropic का मानना है कि उसके AI मॉडल का इस्तेमाल निम्न क्षेत्रों में नहीं होना चाहिए –
- घरेलू निगरानी (Domestic surveillance)
- स्वचालित हथियार (Autonomous weapons)
- सैन्य निगरानी System
कंपनी ने अपने AI System में कई सुरक्षा सीमाएं और नियम लागू किए हैं ताकि AI का गलत उपयोग रोका जा सके।
Pentagon की चिंता और सरकारी फैसला
US Department of Defense Pentagon इस नीति से पूरी तरह सहमत नहीं है सरकार का मानना है कि भविष्य की सैन्य तकनीक में Artificial Intelligence की बड़ी भूमिका होगी।
विशेष रूप से इन क्षेत्रों में AI का उपयोग महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिसमे
- Military drones
- Underwater vehicles
- Automated defense systems
शामिल हैं
इसी कारण अमेरिकी प्रशासन ने Anthropic को “Supply Chain Risk” घोषित कर दिया है और इसके बाद सरकारी एजेंसियों को Claude-AI का उपयोग बंद करने का निर्देश दिया गया।
Golden Dome Missile Defense Program से जुड़ा विवाद
यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के प्रस्तावित Golden Dome missile defense program में AI तकनीक के उपयोग पर चर्चा शुरू हुई।
इस प्रोग्राम को अंतरिक्ष आधारित रक्षा तकनीक से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में AI कंपनियों और सरकार के बीच तकनीकी और नैतिक बहस तेज हो गई है।
आगे क्या हो सकता है
Anthropic ने इस फैसले का विरोध किया है और संकेत दिया है कि कंपनी इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। लोगों का मानना है कि यह विवाद आने वाले समय में AI regulation और AI ethics पर global बहस को और तेज करेगा।
एक तरफ सरकारें AI तकनीक को सुरक्षा और रक्षा के लिए उपयोग करना चाहती हैं जबकि दूसरी ओर कई AI कंपनियां सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर जोर दे रही हैं।
आगे का भविष्य
Claude AI की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता यह दिखाती है कि दुनिया में AI technology के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है और अमेरिकी सरकार के साथ विवाद के बावजूद Claude-AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।
भविष्य में यह देखना दिलचस्प होगा कि Claude-AI vs ChatGPT की यह Competition किस दिशा में आगे बढ़ती है और AI Industry में कौन-सी तकनीक नए मानक स्थापित करती है।
Anthropic vs US Government
KDS Hotels

