Site icon Newz Ticks

e-Passport launched in India: What is special and How to apply

E-passport launched in India

E-passport launched in India

e-Passport launched in India

What is special and How to apply

Digital तकनीक के इस दौर में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब रोजमर्रा के कई काम घर बैठे ऑनलाइन हो जाते हैं। इसी कड़ी में सरकार ने Passport को भी डिजिटल रूप दे दिया है। अब देश में e-Passport की शुरुआत हो गई है जो सफर को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाएगा।

Also Read: EPFO New Rules 2025: PF से पैसा निकालना हुआ बहुत आसान, क्या हैं नियम?

 

What is e-passport? or Digital Passport

e-Passport एक खास प्रकार का Passport है, जिसमें RFID Chip (Chip in passport) और एक antenna लगा होता है। इस Chip में Passport धारक की निजी और biometric information होती है।

 

What will happen in the future?

विदेश मंत्रालय का लक्ष्य है कि 2025 के मध्य तक देश के सभी Passport सेवा केंद्रों में e-Passport सेवा लागू हो जाए। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित, डिजिटल और आसान हो जाएगी।

यह योजना Passport Seva Programme (PSP) Version 2.0 का हिस्सा है जो 1 अप्रैल 2024 से लागू हो चुका है।

 

KDS Hotels

In which cities did e-Passport start?

सरकार ने e-Passport की शुरुआत 12 Regional Passport Office से की है। शुरुआत में जिन शहरों में यह सेवा शुरू हुई है, उनमें शामिल हैं

  1. चेन्नई
  2. हैदराबाद
  3. अमृतसर
  4. नागपुर
  5. भुवनेश्वर
  6. शिमला
  7. रायपुर
  8. जयपुर
  9. सूरत
  10. रांची
  11. जम्मू
  12. दिल्ली

 

तमिलनाडु के चेन्नई कार्यालय में 3 मार्च 2025 से e-Passport जारी होने लगे हैं। 22 मार्च 2025 तक राज्य में करीब 20,729 e-Passport बांटे जा चुके हैं।

What is the benefit?

e-Passport से कई तरह के फायदे मिलेंगे-

(i). तेज पहचान प्रक्रिया: immigration counter पर कम समय लगेगा।

(ii). डाटा सुरक्षा: Chip में जानकारी encrypted होती है, जिससे छेड़छाड़ मुश्किल है।

(iii). फर्जीवाड़े पर रोक: नकली Passport बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

(iv). लंबी लाइन से छुटकारा: स्कैनिंग जल्दी हो जाती है।

Also Read: New Aadhaar App Launched: Secured Face ID Authentication, Digital ID Sharing Now Easier and Safer

Are old passports still valid?

E-passport launched in India

जिनके पास पहले से Passport है वह उसकी समाप्ति तिथि तक मान्य रहेगा। e-Passport लेना अनिवार्य नहीं है लेकिन नया Passport बनवाने पर यह सुविधा मिलने लगेगी।

e-Passport launched in India

What is the security concern?

कुछ लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इस Chip में जो जानकारी होती है, उसे कौन पढ़ सकता है।

 

How to apply for e-Passport?

E-passport launched in India

e-Passport बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को अपनाना होगा-

(i). Passport सेवा पोर्टल पर जाएं।

(ii). नई Registration करें या पुराने Account से Login करें।

(iii). नया Passport या Renewal विकल्प चुनें।

(iv). जरूरी जानकारी और Documents upload करें।

(v). Online Fee भरें (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से)।

(vi). Passport सेवा केंद्र में appointment बुक करें।

(vii). निर्धारित तारीख पर सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें।


 

Exit mobile version