FPI Outflow
विदेशी निवेशकों की बिकवाली से क्यों दबाव में है भारतीय शेयर बाजार? समझिए अंदर का सच…
भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जिसकी सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आया है FPI Outflow यानी विदेशी Portfolio निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पैसा निकालना।
अगर मई महीने की बात करें तो मई 2026 में भी विदेशी निवेशकों ने बड़ी मात्रा में निवेश वापस लिया है जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय पूंजी बाजार से करीब 25,472 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं और लगातार तीसरे महीने जारी इस बिकवाली ने बाजार की दिशा और निवेशकों के भरोसे दोनों पर असर डाला है।
Also Read: UP DA Hike 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के Employees के लिए बड़ी खुशखबरी, 60% हुआ महंगाई भत्ता
मई 2026 में Equity Market से सबसे ज्यादा निकासी
विदेशी निवेशकों की सबसे ज्यादा बिकवाली Equity Market यानी शेयर बाजार में देखने को मिली और मई महीने में FPI ने लगभग 30,374 करोड़ रुपये equity से निकाल लिए।
इसके अलावा Mutual Funds में भी विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी कमजोर हुई है ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक Mutual Fund में करीब 702 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश घटा है।
हालांकि दूसरी तरफ कुछ राहत की खबर भी देखने को मिली की विदेशी निवेशकों ने Debt Market और Hybrid Instruments में निवेश बढ़ाया है।
- Debt Market में निवेश: 4,563 करोड़ रुपये
- Hybrid Category में निवेश: 1,036 करोड़ रुपये
इससे साफ संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशक पूरी तरह भारतीय बाजार से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि फिलहाल सुरक्षित विकल्पों की तरफ झुकाव बढ़ा है।
FPI Outflow – लगातार तीसरे महीने जारी है बिकवाली
मई 2026 से पहले भी विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की थी।
- मार्च 2026: 1,26,991 करोड़ रुपये की निकासी
- अप्रैल 2026: 70,786 करोड़ रुपये की निकासी
- मई 2026: 25,472 करोड़ रुपये की निकासी
फरवरी में थोड़ी खरीदारी जरूर देखने को मिली थी लेकिन जनवरी से ही विदेशी निवेशकों का रुख कमजोर बना हुआ है। इस लगातार बिकवाली के कारण Sensex और Nifty 50 दोनों में अस्थिरता बढ़ी है।
2026 में अब तक कितना पैसा निकला?
पूरे के साल आंकड़ों की बात करें तो 2026 में अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से करीब 2,14,473 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।
सिर्फ Equity market में ही FPI की कुल निकासी 2,22,343 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है और यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि विदेशी निवेशकों का भरोसा फिलहाल सावधानी वाले मोड में है।
Also Read: Fuel Crisis: Petrol-Diesel जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, लागू हुए नए नियम
आखिर पैसा क्यों निकाल रहे हैं Foreign Investors In India
Market Experts के अनुसार इसके पीछे कई बड़े आर्थिक कारण हैं जैसे –
(i). अमेरिका में बेहतर Return
इस समय अमेरिकी Bond market में अच्छा Return मिल रहा है ऐसे में विदेशी निवेशकों को भारत जैसे उभरते बाजारों की तुलना में अमेरिका ज्यादा सुरक्षित और आकर्षक नजर आ रहा है।
(ii). भारतीय बाजार में Valuation महंगा
कई बड़ी भारतीय Companies के शेयर पहले से काफी ऊंचे स्तर पर Trade कर रहे हैं ऐसे में विदेशी निवेशकों को फिलहाल सीमित Return की संभावना दिखाई दे रही है।
(iii). डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
भारतीय रुपया लगातार डॉलर के मुकाबले कमजोर बना हुआ है और इसका सीधा असर विदेशी निवेशकों के Return पर पड़ता है।
अगर किसी विदेशी निवेशक को शेयर बाजार से 10% Return मिलता है लेकिन रुपये की कमजोरी 5% तक बढ़ जाती है तो वास्तविक फायदा काफी कम हो जाता है और यही वजह है कि कई विदेशी Fund फिलहाल जोखिम कम करने की रणनीति अपना रहे हैं।
FPI Outflow – Large Cap से दूरी और Small Cap में दिलचस्पी
दिलचस्प बात यह है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य रूप से Large Cap Stocks में देखने को मिल रही है और वहीं दूसरी तरफ Small Cap और Mid Cap Stocks में रुचि अभी भी बनी हुई है।
कई विदेशी Fund अब उन Companies पर Focus कर रहे हैं जहां भविष्य में तेज Growth की संभावना नजर आ रही है। खासकर इन Sectors में दिलचस्पी बनी हुई है जैसे –
- Defence Sector
- Railway Stocks
- Renewable Energy
- AI and Technology Companies
- Manufacturing Sector
भारतीय निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब?
विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार में अल्पकालिक दबाव जरूर बढ़ता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारतीय अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।
भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है जिसमे मजबूत GDP Growth, बढ़ता Digital Infrastructure और तेजी से बढ़ता Retail Investment भारतीय बाजार को मजबूती दे रहा है।
बीते कुछ वर्षों में घरेलू निवेशकों यानी DII Investors की भूमिका भी काफी मजबूत हुई है यही वजह है कि विदेशी बिकवाली के बावजूद बाजार पूरी तरह टूटता नजर नहीं आ रहा।
आगे बाजार की दिशा कैसी रह सकती है?
अगर अमेरिकी ब्याज दरों में नरमी आती है और रुपये में स्थिरता देखने को मिलती है तो विदेशी निवेशकों की वापसी संभव मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए भारतीय बाजार अभी भी मजबूत अवसर बना हुआ है हालांकि निकट भविष्य में बाजार में Volatility बनी रह सकती है।
भारतीय शेयर बाजार इस समय विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव से गुजर रहा है मई 2026 में लगातार तीसरे महीने FPI ने बड़ी निकासी की है हालांकि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और घरेलू निवेशकों की बढ़ती भागीदारी बाजार को संतुलन देने का काम कर रही है।
प्रश्न ये है की
विदेशी निवेशकों की बिकवाली, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रेट काम होने के बावज़ूद भारत में पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दाम, बढ़ती वैश्विक ब्याज दरें, डॉलर की बढ़ती और रुपये की गिरती चाल आने वाले महीनों में भारतीय बाजार की दिशा तय करने में क्या भूमिका निभाएंगी?
More About : FPI Outflow
KDS Hotels

