8th Pay Commission
6% Increment से Salary में कितना होगा इजाफा?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8th Pay Commission काफी चर्चा में है क्यूंकि इस बार कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग है 6% increment जो कि अभी मिलने वाले 3% increment से दोगुना है और अगर यह मांग स्वीकार होती है तो salary structure में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
नेशनल काउंसिल (JCM) की Draft committee ने Final memorandum सरकार को सौंप दिया है और इस memorandum में कई सुझाव दिए गए हैं लेकिन सबसे ज्यादा फोकस salary increase और बेहतर fitment factor पर है।
Also Read: 8th Pay Commission 2026: Good Relief for Central government Employees, Full Details Explored
6% Increment क्या है और क्यों जरूरी है

अभी तक सरकारी कर्मचारियों को हर साल 3% increment मिलता रहा है लेकिन बढ़ती महंगाई और जीवन खर्च को देखते हुए अब इसे 6% increment करने की मांग उठ रही है।
इस मांग के मुख्य कारण
- महंगाई दर (Inflation Rate) लगातार बढ़ रही है
- Daily expenses में तेजी से इजाफा हुआ है
- Real income पर असर पड़ रहा है
इसलिए कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि salary growth भी उसी हिसाब से बढ़े।
Basic Pay और Fitment Factor का पूरा Calculation
Salary का सबसे अहम हिस्सा होता है Basic Pay और इसी के आधार पर बाकी allowances भी तय होते हैं।
इस बार जो अनुमान लगाए जा रहे हैं की उनमें fitment factor 2.85 या उससे ज्यादा हो सकता है।
आइये उदाहरण से समझते हैं
- मान लीजिए Current Basic Pay = Rs. 18,000
- नया Fitment factor = 2.85
- नई Basic Pay = Rs. 18,000 × 2.85 = Rs. 51,300
अब इस पर अगर 6% yearly increment लागू होता है तो हर साल salary तेजी से बढ़ेगी।
Salary Structure में क्या क्या बदलाव होगा?
आसान भाषा में समझें तो Basic pay बढ़ने का सीधा असर पूरी Salary Structure पर पड़ता है
- DA (Dearness Allowance) बढ़ेगा क्योंकि यह basic pay पर आधारित होता है
- HRA (House Rent Allowance) में भी वृद्धि होगी
- TA (Travel Allowance) भी बढ़ सकता है
सरल शब्दों में
Basic बढ़ा तो = DA बढ़ा + HRA बढ़ा + Total salary में बड़ा jump
Example Table:
| Pay level – | Current Minimum Basic Pay ( Rs. ) | Possible Basic in 8th Commission (2.85x) | New basic salary after 6% increment ( Rs. ) |
| Level 1 (MTS/Group D) | 18,000 | 51,300 | 54,378 |
| Level 4 (LDC/Clerk) | 30,000 | 85,500 | 90,630 |
| Level 7 (Inspector/SO) | 45,000 | 128,250 | 135,945 |
| Level 10 (Group A Gazetted) | 59,000 | 168,150 | 178,239 |
Allowances में कितना इजाफा संभव होगा
- DA पहले से ज्यादा मिलेगा क्योंकि इसका Calculation basic पर होता है
- HRA को 30% से बढ़ाकर 40% तक करने का भी प्रस्ताव है
- TA में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है
Final Memorandum की मुख्य डिमांड
Draft committee द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें –
- Minimum Basic Pay को Rs. 69,000 तक बढ़ाना
- Fitment factor को 3.83 तक ले जाना
- हर साल 6% increment लागू करना
- HRA को 30% से 40% तक करना
- Pensioners के लिए बेहतर Pension Rules Set करना
Also Read: Noida Metro Recruitment 2026: 11 Deputy General Manager and Assistant Manager Vacancies | Apply Now
7th Pay Commission vs 8th Pay Commission

| Feature | 7th Pay Commission | 8th Pay Commission (Expected) |
|---|---|---|
| Increment | 3% | 6% |
| Fitment Factor | 2.57 | 2.85 – 3.83 |
| Minimum Basic Pay | Rs. 18,000 | Rs. 51,000 – Rs. 69,000 |
When can the 8th Pay Commission be implemented?
हर 10 साल में नया Pay Commission लागू होता है। क्यूंकि 7th Pay Commission 2016 में लागू हुआ था इसलिए उम्मीद की जा रही है कि January 2026 से 8th Pay Commission लागू हो सकता है।
क्यों यह बदलाव कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है?
यह सिर्फ salary increase नहीं है बल्कि Financial Stability और बेहतर जीवन स्तर से जुड़ा मुद्दा है।
- Monthly Income में बड़ा इजाफा
- Savings और Investment के मौके बढ़ेंगे
- Retirement Benefits भी बेहतर होंगे
अगर 8th Pay Commission में 6% increment और बेहतर fitment factor लागू होता है तो सरकारी कर्मचारियों की salary में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीँ Basic Pay से लेकर DA, HRA और Pension तक हर चीज पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।
अब सभी की नजर सरकार के अंतिम फैसले पर है जो आने वाले समय में लाखों कर्मचारियों के भविष्य को प्रभावित करेगा।
Links:
8th-pay-commission 2026 – Fitment Factor, Pay Matrix
KDS Hotels
Discover more from Newz Ticks
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

