Bihar Election 2025 Exit Poll: NDA को मामूली बढ़त, CM की रेस में Tejasvi आगे, और भी बहुत कुछ …

Bihar Election 2025 Exit Poll

Bihar Election 2025 Exit Poll

NDA को मामूली बढ़त, CM की रेस में Tejasvi  आगे

Bihar में इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद रोमांचक मोड़ पर है। 14 नवंबर को आने वाले नतीजों से पहले जो Exit Polls सामने आए हैं उन्होंने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

Axis My India समेत कई सर्वे में यह साफ दिख रहा है कि मुकाबला बेहद कांटे का है। एक तरफ NDA को हल्की बढ़त दिख रही है तो दूसरी तरफ CM की कुर्सी के लिए Tejasvi Yadav सबसे पसंदीदा चेहरा बनकर उभरे हैं।

Also Read: Bihar Vidhan Sabha: History From Formation to Present day Politics

 

Verdict – Who will be Winner on November 14?

Bihar Election 2025 Exit Poll
Bihar Election 2025 Exit Poll | AI Generated

Exit Polls से साफ है कि Bihar में सत्ता की लड़ाई बेहद close contest में है। NDA को मामूली बढ़त मिल रही है पर Mahagathbandhan भी ज़्यादा पीछे नहीं है।

दूसरी तरफ Tejasvi Yadav की बढ़ती लोकप्रियता ने यह संदेश दिया है कि राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आने वाला है।

अब नज़रें 14 नवंबर पर हैं  जब असली Bihar Election Result 2025 सामने आएगा और तय होगा कि पटना की गद्दी पर कौन बैठेगा।

 

Bihar Election 2025 Exit Poll | Status

Axis My India के मुताबिक Bihar चुनाव 2025 में NDA को करीब 43% वोट शेयर मिलने का अनुमान है जबकि महागठबंधन (MGB) को लगभग 41% वोट मिल सकते हैं यानी दोनों गठबंधनों के बीच सिर्फ 2% का फर्क है – जो किसी भी दिशा में पलड़ा झुका सकता है।

जनता के सामने जब सवाल आया कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए तब सबसे ज़्यादा नाम लिया गया Tejasvi Yadav का जिसमे लगभग 34% वोटरों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया जबकि मौजूदा CM Nitish Kumar को केवल 22% समर्थन मिला।

 

Exit Poll Highlights (Bihar Assembly Election 2025)

  • NDA Vote Share: 43%
  • Mahagathbandhan (MGB) Vote Share: 41%
  • Tejasvi Yadav Popularity: 34%
  • Nitish Kumar Popularity: 22%
  • Samrat Choudhary (BJP): 10%
  • Chirag Paswan (LJP): 5%
  • Prashant Kishor (Jan Suraaj): 4%

बाकी 12% वोटर अब भी असमंजस में हैं या उन्होंने अन्य नेताओं को विकल्प बताया है।

 

Bihar Election 2025 Exit Poll | Education based Vote Pattern

सर्वे में शिक्षा के आधार पर वोटिंग पैटर्न भी काफी दिलचस्प रहा।

  • अशिक्षित वर्ग में NDA और MGB लगभग बराबरी पर हैं यानी क्रमशः 43% बनाम 42%
  • Graduates और Post Graduates में NDA को हल्की बढ़त मिली है यानी क्रमशः 44% और 41%
  • इन वर्गों में MGB को 41% और 42% समर्थन मिला।

Also Read: Bihar Elections 2025: First Phase Voting and 3.75 Crore Voters, Know Who All Are in the Fray

 

Jan Suraj Party – Popular among educated voters

Bihar Election 2025 Exit Poll
Bihar Election 2025 Exit Poll | AI Generated

नई पार्टी Jan Suraaj ने पढ़े-लिखे वोटरों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की है जहां कम शिक्षित वर्ग में उन्हें 2-3% वोट मिले तो वहीं Graduates और Professionals में यह आंकड़ा 7-10% तक पहुंच गया।

यह संकेत देता है कि Bihar में अब Voters Issues और नई सोच पर भी वोट कर रहे हैं न कि सिर्फ जातीय समीकरणों पर।

 

Why is the contest being called ‘CLOSE’?

Bihar की राजनीति हमेशा अप्रत्याशित रही है और इस बार भी स्थिति कुछ वैसी ही है जिसका कारण साफ हैं –

  • Vote Share में बहुत कम फर्क  सिर्फ 2%
  • Tejasvi Yadav की Youth Connect और Nitish Kumar का Governance अनुभव – दोनों बराबरी पर हैं
  • नई पार्टियों जैसे Jan Suraaj ने भी equation को जटिल बनाया है।

सियासी विशेषज्ञों के मुताबिक- “अगर छोटे दलों का वोट प्रतिशत 5-7% के बीच गया तो सरकार बनाने का

समीकरण बदल सकता है।”

advertisement

Bihar Election 2025 Exit Poll | Numbers (Agency Wise)

आइए देखें किन agencies ने क्या भविष्यवाणी की है

Exit Poll Agency NDA Seats MGB Seats Others
Axis My India 121-141 98-118 1-5
Today’s Chanakya 148-172 65-89 3-9
Matrix 147-167 70-90 2-5
P-Mark 142-162 80-98 0-3
People’s Pulse 133-159 75-101 2-8
Bhaskar Poll 145-160 73-91 5-10
People’s Insight 133-148 87-102 3-6
JVC 135-150 88-103 3-7
Poll Diary 184-209 32-49 1-5

लगभग हर सर्वे में NDA आगे है पर MGB ने भी तगड़ी टक्कर दी है।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि कुछ सीटों पर अंतर बहुत कम है जिससे hung assembly की संभावना भी नकारा नहीं जा सकती।

 

Popularity Battle : Tejasvi vs Nitish

अगर popularity की बात करें तो Tejasvi Yadav अब Bihar के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं और उनकी युवा छवि, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों पर सीधी बात ने लोगों को जोड़ा है।

वहीं Nitish Kumar का अनुभव और “सुशासन बाबू” की छवि अब भी NDA के लिए मजबूत स्तंभ बनी हुई है और शायद इसीलिए दोनों के बीच मुकाबला बहुत tight दिख रहा है।


More About : Bihar Election 2025 Exit Poll

advertisement
KDS Hotels

Discover more from Newz Ticks

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Newz Ticks

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading