E30 Petrol: Fuel Policy को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, Petrol में 30% Ethanol Blend करने की तैयारी शुरू

E30 Petrol

E30 Petrol

Fuel Policy को लेकर सरकार का बड़ा फैसला | Petrol में 30 Percent Ethanol Blend करने की तैयारी शुरू

भारत में अब Petrol System को पूरी तरह बदलने की तैयारी तेज हो चुकी है जिसमें आने वाले समय में बाइक, कार और दूसरे वाहनों में इस्तेमाल होने वाला fuel पहले जैसा नहीं रहेगा क्यूँकि केंद्र सरकार अब E20 Petrol के बाद E22, E25, E27 और E30 Petrol को लेकर बड़ा कदम उठा चुकी है।

हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) ने नए fuel blend standards जारी किए हैं इसका सीधा मतलब है कि अब Petrol में पहले से ज्यादा Ethanol Blending की जाएगी जिसमें सरकार का मुख्य उद्देश्य विदेशी कच्चे तेल पर निर्भरता कम करना, pollution घटाना और देश को energy sector में मजबूत बनाना है।

Also Read: 8th Pay Commission: 6% Increment से Salary में कितना होगा इजाफा? जानिए पूरा Calculation आसान भाषा में

 

What is E20 and E30 Petrol?

E30 Petrol
E30 Petrol | Source AI generated

E20 Petrol का मतलब है कि fuel में 20% Ethanol और 80% Petrol का मिश्रण होना है इसी तरह E30 Petrol में 30% Ethanol और 70% Petrol मिश्रित होगा।

Ethanol एक प्रकार का Biofuel है जिसे मुख्यता गन्ना, मक्का और कृषि अवशेषों से तैयार किया जाता है और यही वजह है कि इसे environment friendly fuel माना जाता है।

  • E20 Petrol = 20% Ethanol + 80% Petrol
  • E30 Petrol = 30% Ethanol + 70% Petrol
  • E25 Fuel = 25% Ethanol blending
  • E27 Fuel = 27% Ethanol blending

 

Why Ethanol Blending?

अगर समझें तो भारत हर साल भारी मात्रा में crude oil import करता है और अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो देश की economy पर भी दबाव बढ़ जाता है। हर कोई जानता है की हाल के समय में पश्चिम एशिया में तनाव और oil supply crisis ने energy security को बड़ा मुद्दा बना दिया है।

इसी वजह से सरकार अब ऐसे fuel system पर काम कर रही है जिससे देश की विदेशी तेल पर निर्भरता कम हो सके।

Ethanol blending बढ़ाने के पीछे कुछ बड़े कारण क्या हैं ?

  • Crude oil import को कम करना
  • Petrol price pressure को नियंत्रित करना
  • Pollution घटाना
  • किसानों की आय को बढ़ाना
  • Biofuel industry को मजबूत करना
  • India Energy Security को बेहतर बनाना

 

What is special about the new BIS standards?

BIS द्वारा जारी नए standards में ऐसे engines और vehicles के लिए technical guidelines तय की गई हैं जो ज्यादा Ethanol वाले fuel पर चलेंगे।

इन standards में कई महत्वपूर्ण चीजों को शामिल किया गया है जैसे –

  • Fuel quality standards
  • Octane level
  • Sulfur limit
  • Water content control
  • Corrosion protection
  • Fuel stability
  • Vapor pressure management

इन नियमों का मकसद future ready vehicles तैयार करना है ताकि आने वाले समय में Flex Fuel Vehicles आसानी से ज्यादा Ethanol blended petrol पर चल सकें।

 

E30 Petrol effects on vehicles?

E30 Petrol
E30 Petrol | Source – AI Generated

Ethanol blended fuel environment के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन इसका असर vehicle engine पर भी पड़ सकता है। अगर कोई वाहन E30 compatible नहीं है तो लंबे समय में कई दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं।

(i). Mileage कम हो सकता है

Ethanol में petrol की तुलना में कम energy होती है और इसी वजह से fuel efficiency पर असर पड़ सकता है कई reports के अनुसार mileage में 7% से 10% तक कमी आ सकती है।

Ref:  Top Gear Report: Is India Ready for e30

(ii). Engine Performance प्रभावित हो सकता है

कुछ पुराने vehicles में acceleration और power output कम महसूस हो सकता है।

(iii). Engine Parts में Corrosion का खतरा

Ethanol पानी को absorb करता है और corrosive nature रखता है यानी लंबे समय तक इस्तेमाल होने पर fuel tank, injector और fuel lines में जंग लगने का खतरा बढ़ सकता है।

(iv). Cold Start Problem

कम तापमान वाले इलाकों में Ethanol blended fuel से vehicle start करने में दिक्कत हो सकती है।

 

आम लोगों को क्या फायदा होगा?

अगर यह योजना सफल रहती है तो इसका फायदा देश की economy को मिल सकता है

  • Oil import bill कम हो सकता है
  • Environment pollution घट सकता है
  • किसानों को अतिरिक्त income मिल सकती है
  • देश का fuel system ज्यादा modern बनेगा
  • Biofuel sector में रोजगार बढ़ सकते हैं

 

क्या सभी गाड़ियां E30 Fuel पर चल पाएंगी?

फिलहाल सभी vehicles E30 Petrol के लिए तैयार नहीं हैं नई generation की कई bikes और cars को धीरे-धीरे Flex Fuel Technology के अनुसार develop किया जा रहा है।

Automobile companies आने वाले समय में ऐसे engines पर ज्यादा काम कर सकती हैं जो high Ethanol blended fuel को आसानी से support करें लेकिन अगर दिक्कतें है तो प्रश्न ये है की क्या जनता इतनी महंगाई में नए E30 पेट्रोल मानक वाले वाहन खरीद पाएगी, क्या इसका सीधा असर आम लोगों पर नहीं पड़ेगा?

Also Read: Heart Health: Reduce Chances of Heart Attack, क्यों और कितने Steps रोज़ चलना जरूरी है ?

 

E20/E30 vs Normal Petrol

Feature Normal Petrol E20 / E30 Petrol
Biofuel Content नहीं 20% से 30% Ethanol
Pollution Level ज्यादा कम
Fuel Efficiency बेहतर कम
Import Dependency ज्यादा कम
Environment Impact Negative Better

भारत के Fuel Future में बड़ा बदलाव

भारत अब धीरे-धीरे traditional petrol system से आगे बढ़ रहा है। E20 और E30 Fuel Policy केवल fuel बदलने की योजना नहीं है बल्कि यह देश की energy strategy का बड़ा हिस्सा बन चुकी है।

आने वाले वर्षों में Flex Fuel Vehicles, Biofuel Technology और Ethanol Blending भारत के automobile sector को पूरी तरह बदल सकते हैं। अगर infrastructure और vehicle technology सही दिशा में आम लोगों को साथ में लेकर आगे बढ़ती है तो भारत दुनिया के बड़े green fuel markets में शामिल हो सकता है।


Know More


advertisement

KDS Hotels


Discover more from Newz Ticks

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Newz Ticks

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading