G ARM Rehabilitation Robot
न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए Stroke Recovery और AI Physiotherapy System
भारत में Neuro Rehabilitation Technology तेजी से आगे बढ़ रही है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित Genrobotic Innovations ने एक अत्याधुनिक G-ARM Rehabilitation Robot विकसित किया है।
यह एक उन्नत AI Physiotherapy System है जो Stroke , Parkinson रोग, गंभीर मस्तिष्क चोट, Blood Vessel सबंधी बीमारियों और जन्मजात Brain injury से प्रभावित मरीजों के लिए तैयार किया गया है।
करीब 75 लाख रुपये की लागत से तैयार यह Stroke Recovery Robot अस्पतालों और Physiotherapy केंद्रों के लिए डिजाइन किया गया है इसका मुख्य उद्देश्य हाथों की खोई हुई गति को वापस लाना और दैनिक जीवन की गतिविधियों में स्वतंत्रता प्रदान करना है।
G-ARM Rehabilitation Robot भारतीय innovation का बेहतरीन उदाहरण है यह Upper Body Mobility Device neurological rehabilitation के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
Also Read: Heart Health: Reduce Chances of Heart Attack, क्यों और कितने Steps रोज़ चलना जरूरी है ?
What is G ARM Rehabilitation Robot ?

G-ARM एक स्मार्ट Upper Body Mobility Device है जो शरीर के ऊपरी हिस्से की movement को दोबारा सक्रिय करने में मदद करता है और खास बात यह है कि यह दोनों हाथों को सपोर्ट करता है जबकि विदेशों में उपलब्ध कई Robotic device केवल एक हाथ के लिए बने होते हैं। क्या खासियत है –
- एडजस्टेबल robotic arm
- कस्टम फिट orthosis
- मजबूत और smooth base
- Sensor based monitoring system
यह System कंधे, कोहनी, अग्रभाग, कलाई और उंगलियों की coordinated movement को सक्षम बनाता है और जिन मरीजों का motor function कमजोर हो चुका है उनके लिए यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
AI Physiotherapy System | How It Works
G-ARM तीन अलग अलग Mode में Therapy प्रदान करता है
- Active Mode – जब मरीज स्वयं व्यायाम करता है।
- Assist Mode – जब मशीन आंशिक सहायता देती है।
- Passive Mode – जब पूरी movement मशीन द्वारा कराई जाती है।
इसमें लगा AI आधारित प्रशिक्षण System हर movement का विश्लेषण करता है और जरूरत पड़ने पर सुधारात्मक Feedback देता है वहीँ Therapy को रोचक बनाने के लिए इसे गेम जैसा अनुभव दिया गया है।
स्क्रीन पर दिखाए गए Visual संकेतों के आधार पर मरीज को वस्तु पकड़ना, छोड़ना और स्थान बदलना जैसे कार्य करने होते हैं।
यह तरीका
- Motor recovery को तेज करता है
- Coordination बेहतर बनाता है
- Stamina बढ़ाता है
- Confidence में सुधार लाता है
Data Monitoring and Reporting System
यह AI Physiotherapy System सात महत्वपूर्ण parameters Record करता है जिनमें शामिल हैं –
- Range of Motion
- Repetition Count
- Speed
- Shoulder Rotation
- Elbow Movement
- Wrist Activity
- Grip Strength
सभी Data Doctor और Physiotherapist को Graphical Report के रूप में उपलब्ध होते हैं, यह Digital Record भविष्य की तुलना और प्रगति विश्लेषण में मदद करता है।
Comparison with Foreign devices
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कई robotic rehabilitation systems केवल single arm support देते हैं। जैसे उदाहरण के लिए MIT और अन्य विदेशी संस्थानों द्वारा विकसित कई model एक समय में एक ही हाथ की Training पर केंद्रित होते हैं जबकि G-ARM दोनों हाथों को coordinated तरीके से प्रशिक्षित करता है।
इससे उपचार की गति तेज हो सकती है और संतुलित सुधार संभव होता है।
References:
Genrobotic Innovations की अन्य उपलब्धियां

Genrobotic Innovations पहले भी कई महत्वपूर्ण तकनीकी समाधान विकसित कर चुकी है जैसे
- Bandicoot Robot – Sewer और मैनहोल सफाई के लिए
- G-Spider – Sewer line cleaning
- G-Gaiter – Stroke मरीजों के लिए चलने की Training
G-Gaiter को MedTech Made in India Innovation 2023 में Golden award भी मिल चुका है और कंपनी को Forbes की सूची में स्थान मिला है और भारत सरकार द्वारा Top AI Startups में शामिल किया गया है।
Launch and Future Prospects
G-ARM का आधिकारिक लॉन्च अप्रैल 2026 में प्रस्तावित है यह तकनीक भारत में Stroke Recovery Robot और AI Physiotherapy System के क्षेत्र में नई दिशा तय कर सकती है।
आधुनिक robotics और artificial intelligence के माध्यम से विकसित यह समाधान न केवल मरीजों के जीवन में सुधार ला सकता है बल्कि भारतीय हेल्थकेयर System को भी नई मजबूती प्रदान कर सकता है।

Discover more from Newz Ticks
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
