ITR Filing Deadline: Necessary to File ITR For 3 Lakh Per Annum Slab?

ITR Filing Deadline

ITR Filing Deadline

Necessary to File ITR For 3 Lakh Per Annum Slab?

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए Income Tax Return (ITR) फाइल करने की Last Date नजदीक है।

सरकार ने यह तारीख 15th-Sep-2025 तय की है। Tax Department की ओर से लगातार SMS रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं जिनमें यह जानकारी दी जा रही है कि अब तक 3 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल हो चुके हैं।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या हर व्यक्ति को ITR भरना जरूरी है? खासकर वे लोग जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये से कम है आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

Also Read: Income Tax 2025: 12.75 लाख की आय पर कोई टैक्स नहीं, TDS को लेकर बड़ा बदलाव, क्या महंगा और क्या सस्ता, नयी घोषणाएँ, और भी बहुत कुछ…

 

ITR Filing Deadline | बेसिक छूट सीमा क्या है?

ITR Filing Deadline
ITR Filing Deadline

भारत में आयकर छूट की सीमा Tax Regime पर निर्भर करती है-

  • New Tax Regime में 3 लाख रुपये तक की आय Tax Free है।
  • Old Tax Regime में 2.5 लाख रुपये तक की आय Tax Free है।

अगर कुल आय इन सीमाओं से अधिक है तो ITR फाइल करना अनिवार्य हो जाता है। वहीं सैलरी वाले लोगों को इसके अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ भी मिलता है।

 

ITR Filing Deadline | कम आय होने पर भी कब जरूरी है ITR फाइल करना?

अक्सर यह समझा जाता है कि केवल टैक्स योग्य आय वालों को ही ITR भरना होता है लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ विशेष परिस्थितियों में कम आय होने पर भी ITR फाइल करना आवश्यक हो सकता है

  • अगर बैंक अकाउंट में बड़े लेनदेन किए गए हों।
  • अगर विदेशी यात्रा पर बड़ा खर्च हुआ हो।
  • अगर विदेशी संपत्ति या निवेश हो।
  • अगर किसी तरह का कैपिटल गेन हुआ हो चाहे आय कम ही क्यों न हो।

इसलिए कमाई भले ही छूट सीमा से नीचे हो फिर भी कुछ हालात में रिटर्न दाखिल करना जरूरी बन जाता है।

advertisement

ITR Filing Deadline | क्या छात्रों और बेरोजगार युवाओं को ITR भरना चाहिए?

आमतौर पर माना जाता है कि ITR केवल नौकरी करने वाले या व्यवसाय संभालने वाले लोग ही भरते हैं। लेकिन यह एक गलत धारणा है आजकल छात्रों और बेरोजगार युवाओं को भी ITR फाइल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है भले ही आय छूट सीमा से कम हो।

इसके पीछे कारण क्या हैं?

  • Financial Credibility – ITR फाइल करने से वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है।
  • Loan Approval में आसानी – एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन या होम लोन लेने में सुविधा मिलती है।
  • Refund Claim – अगर ज्यादा टैक्स कट गया हो तो उसे आसानी से वापस लिया जा सकता है।
  • बड़े Transactions – बड़े पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता और भरोसा बनता है।

इस तरह, ITR भरने की आदत छात्रों और युवाओं के लिए भविष्य में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

Also Read: New Income Tax Bill 2025; What are the key reforms approved in Lok Sabha?

 

ITR Filing Deadline | ITR फाइल करने के मुख्य फायदे

ITR Filing Deadline
ITR Filing Deadline

ITR फाइल करने से केवल टैक्स का हिसाब नहीं रखा जाता बल्कि कई और लाभ मिलते हैं:

  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद।
  • पासपोर्ट, वीजा और अन्य सरकारी दस्तावेजों में आसानी।
  • Financial Planning में पारदर्शिता।
  • भविष्य में निवेश और Property खरीदने में भरोसा।

मोटा मोटा समझें तो ITR फाइल करना केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि एक Financial Discipline भी है। कम आय वाले छात्र या बेरोजगार युवा भी अगर इसे फाइल करने की आदत डालें तो भविष्य में कई फायदे उठाए जा सकते हैं।

15th-Sep-2025 की Last Date को ध्यान में रखते हुए समय रहते ITR दाखिल करना समझदारी है।


FAQ- Frequently Asked Questions

 

1. ITR फाइल करने की Last Date कब है?

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR फाइल करने की Last Date 15th-Sep-2025 है।

 

2. अगर आय 3 लाख रुपये से कम हो तो क्या ITR भरना जरूरी है?

New Tax Regime में 3 लाख तक और Old Tax Regime में 2.5 लाख तक आय पर ITR भरना अनिवार्य नहीं है। लेकिन कुछ परिस्थितियों जैसे बड़े लेनदेन, विदेशी यात्रा या कैपिटल गेन पर ITR फाइल करना जरूरी हो सकता है।

 

3. क्या छात्र और बेरोजगार लोग भी ITR भर सकते हैं?

हां, छात्रों और बेरोजगार युवाओं को भी ITR फाइल करने की सलाह दी जाती है। इससे वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है और भविष्य में लोन व अन्य सुविधाएं आसानी से मिल सकती हैं।

 

4. ITR फाइल करने से क्या फायदे मिलते हैं?

  • Refund Claim करना आसान।
  • Loan Approval और वीजा प्रक्रिया में मदद।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ।
  • Financial Credibility में वृद्धि।

 

5. ITR फाइल न करने पर क्या नुकसान हो सकते हैं?

अगर पात्र होने के बावजूद ITR फाइल नहीं किया गया तो पेनल्टी लग सकती है और भविष्य में लोन, निवेश या बड़े वित्तीय कामों में दिक्कत आ सकती है।


अभी और कुछ बाकी है |  ITR Filing Deadline


advertisement
KDS Hotels

Discover more from Newz Ticks

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Newz Ticks

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading