Mahila Samman Yojana; क्या है दिल्ली सरकार के वादे, पंजीकरण और योजना का लाभ कब से प्राप्त करें ? सब कुछ जानें

Mahila Samman Yojana

newzticks on Google News

Mahila Samman Yojana

दिल्ली चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को 2100 रुपये हर महाने देने का ऐलान किया है उन्होंने कहा है की अगर वो चुनाव जीतते है तो ये योजना लागु करेंगे और इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को 2100 रूपये हर महीने दिए जायँगे|


संक्षेप में

  • Mahila Samman Yojana
  • महिला सम्मान योजना क्यों लागू की जाएगी
  • क्या है महिला सम्मान योजना?
  • पंजीकरण की प्रक्रिया
  • पंजीकरण योग्यता
  • आम आदमी पार्टी द्वारा योजना के लिए पात्रता मापदंड
  • योजना के लाभ के लिए आवश्यक दस्तावेज

ये भी पढ़ें: PM AASHA Scheme: Components, Features, Benefit Coverage and Eligibility

Mahila Samman Yojana क्यों लागू की जाएगी

Mahila Samman Yojana
Mahila Samman Yojana

दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित महिला सम्मान योजना को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है इस योजना के अंतर्गत कहा गया की महिला सम्मान योजना में महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी|

महिला सम्मान योजना का मुख्य मकसद या पहल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारना और उन्हें सशक्त बनाना है जो की चुनाव जीतने के बाद में लागू की जायेगी.

आम आदमी पार्टी के अनुसार इस योजना के प्रति महिलाओं की उत्सुकता और पंजीकरण इसे दिल्ली में एक बड़ी सफलता की ओर ले जा रही है।

advertisement
advertisement

क्या है Mahila Samman Yojana?

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के अनुसार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने एक निश्चित राशि प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत पहले प्रत्येक योग्य महिला को 1000 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जायेगी और बाद में अगर आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत कर सत्ता में वापस आती है तो यह राशि प्रोत्साहन राशि 2100 प्रति माह तक बढ़ा दी जाएगी|

आम आदमी पार्टी के द्वारा इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है|

ये भी पढ़ें: Model Skill Development Loan Scheme: Eligibility Criteria, Loan amount, Security and Repayment Period


advertisement
advertisement | KDS Hotels

Mahila Samman Yojana पंजीकरण की प्रक्रिया

आम आदमी पार्टी के अनुसार महिलाओं को ठण्ड या धूप में पंक्तिबद्ध होने की आवश्यकता नहीं है, उनके अनुसार पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक महिला का पंजीकरण करेंगे जिससे महिलाएं को कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी पंजीकरण की प्रक्रिया के पश्चात महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा जिसमें उनके पंजीकरण की आधिकारिक पुष्टि होगी.

वहीं पंजीकरण के बाद प्राप्त कार्ड को संभाल कर रखना होगा जिसका बाद उसका आधिकारिक सत्यापन किया जाएगा और तत्पश्चात महिलाएं लाभ प्राप्त कर पाएंगी|

Mahila Samman Yojana पंजीकरण योग्यता

Mahila Samman Yojana
Mahila Samman Yojana

महिला सम्मान योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष वर्ग तक की महिलाओं को मिलेगा जो मुख्यता दिल्ली की निवासी होनी चाहिए

सरकार द्वारा ये भी कहा गया है की वो महिलाएं इस योजना का लाभ ली सकती जो अपने ITR दाखिल करती हैं या अपना खुद का व्यापार करती हैं, या जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर यही हैं पेंशन के सुविधा प्राप्त कर रही हैं

आम आदमी पार्टी ने ये भी पुष्टि की है जो महिलाएं दिल्ली की निवासी नहीं हैं मतलब जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड नहीं है वो भी इस योजना के तहत भागीदार नहीं होंगी ।

आम आदमी पार्टी द्वारा योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • जो महिला टैक्सपेयर्स नहीं हैं अर्थात जो ITR के अंतर्गत नहीं आती है
  • जो महिला किसी भी सरकारी योजना के तहत पेंशन नहीं पा रहीं
  • योजना के लाभ के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए
  • योग्यता के लिए महिलाओं के पास दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना जरूरी है
  • प्रत्येक सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर पायेगा
  • योग्यता के लिए महिलाओं के वार्षिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

 

ये भी पढ़ें: PM E-DRIVE Scheme: Eligibility, Subsidy, Benefits, Application process and subsidy claim process, long term business opportunity

योजना के लाभ के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड होना जरुरी है
  • पहचान प्रमाण पत्र – वोटर आईडी आवश्यक है
  • आवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा
  • आय प्रमाण पत्र दिखाना होगा
  • शपथ पत्र

More about Mahila Samman Yojana


 


Discover more from Newz Ticks

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Newz Ticks

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading