Top 10 Biggest Hindu Temples in the World
संपूर्ण दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक वैदिक धर्म ‘हिंदू’ है जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सोच और विविध परंपराओं के लिए जाना जाता है। हिंदू धर्म में पूजा का केंद्र मुख्यता ‘मंदिर’ हैं, जो प्रार्थना, ध्यान और धार्मिक समारोहों के लिए पवित्र स्थान के रूप में जाने जाते हैं।
दुनिया भर के हिंदू मंदिरों की विभिन्न श्रेणियों से कुछ अपने विशाल आकार और स्थापत्य भव्यता के लिए विश्व प्रसिद्ध और सिद्ध हैं।
वैसे आध्यात्मिक ज्ञान हिंदू मंदिरों की मुख्य धार्मिक भावना है जिसमे स्थापत्य शैली, शानदार मूर्तियां, ऊंची मीनारें, जटिल नक्काशी, रंगीन चित्रकारी आदि हमारी आंखों को लुभाती हैं। कई मंदिर आकार में भव्य और विशाल हैं।
आइये जानते हैं Top 10 Biggest Hindu Temples in the World, जिनमें से प्रत्येक मंदिर हिंदू धर्म के अनुयायियों की भक्ति, कलात्मक कौशलता का प्रमाण और आस्था का प्रतीक है।
In Short
-
-
-
- अंगकोरवाट मंदिर | Angkorwat Temple
- श्री रंगनाथस्वामी मंदिर | Sri Ranganathaswamy Temple
- अक्षरधाम मंदिर | Akshardham Temple
- नटराज मंदिर | Nataraja Temple
- बेलूर मठ | Belur Math
- अन्नामलाईयार मंदिर | Annamalaiyar Temple
- एकम्बरेश्वर मंदिर | Ekambareshwarar Temple
- जंबुकेश्वर मंदिर | Jambukeswarar Temple
- मीनाक्षी मंदिर | Meenakshi Temple
- वैथीश्वरन कोविल | Vaitheeswaran Kovil
-
-
Top 10 Biggest Hindu Temples in the World |
|||
क्र.सं. | मंदिर का नाम | जगह | आकार (एकड़ में) |
1 | अंगकोरवाट मंदिर (Angkor Wat Temple) |
कंबोडिया | 500 |
2 | श्री रंगनाथस्वामी मंदिर (Sri Ranganathaswamy Temple) |
त्रिची, तमिलनाडु | 156 |
3 | अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) |
दिल्ली, भारत | 100 |
4 | नटराज मंदिर (Nataraja Temple) |
तमिलनाडु | 40 |
5 | बेलूर मठ (Belur Math) |
कोलकाता, भारत | 40 |
6 | अन्नामलाईयार मंदिर (Annamalaiyar Temple) |
तिरुवन्नामलाई, तमिलनाडु | 25 |
7 | एकम्बरेश्वर मंदिर (Ekambareshwarar Temple) | कांचीपुरम, तमिलनाडु | 23 |
8 | जंबुकेश्वर मंदिर (Jambukeswarar Temple) |
तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु | 18 |
9 | मीनाक्षी मंदिर (Meenakshi Temple) |
मदुरै, भारत | 17.3 |
10 | वैथीश्वरन कोविल (Vaitheeswaran Kovil) |
वैदेश्वरनकोइल, तमिलनाडु | 15 |
1. अंगकोरवाट मंदिर | Angkorwat Temple

हो सकता है, भले ही आधुनिक विराट रामायण मंदिर बिहार और स्वामीनारायण मंदिर भव्य दिखते हैं, लेकिन वे कंबोडिया में 500 एकड़ के विशाल अंगकोर वाट मंदिर से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते। ये मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है और जिसका एक दिन के पास का शुल्क 20 अमेरिकी डॉलर और एक सप्ताह के पास का शुल्क 60 अमेरिकी डॉलर निर्धारित है ।
स्थान : Cambodia
क्षेत्रफल : 500 एकड़
Website : Angkorwat Temple
2. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर | Sri Ranganathaswamy Temple

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर त्रिची, तमिलनाडु में स्थित है और जो भगवान विष्णु के 8 स्वयं प्रकट (स्वयं व्यक्त क्षेत्र) मंदिरों में प्रमुख है। यह भगवान विष्णु के 108 दीयादेसमों में सबसे प्रमुख है और मुख्य देवता आदिशेष पर लेटी हुई मुद्रा में हैं।
स्थान : Trichy, Tamil Nadu
क्षेत्रफल : 156 एकड़
Website : Sri Ranganathaswamy Temple
3. अक्षरधाम मंदिर | Akshardham Temple

नयी दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर हाल ही में यमुना नदी के तट पर बनाया गया है और इसमें सीता राम, राधा कृष्ण, लक्ष्मी नारायणन और शिव पार्वती और हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित हैं । आगंतुकों को निःशुल्क अनुमति दी जाती है, परन्तु प्रदर्शनियों के लिए 170 रु. और म्यूजिकल फाउंटेन के लिए 30 रु शुल्क लिया जाता है।
स्थान : Delhi, India
क्षेत्रफल : 100 एकड़
Website : Akshardham Temple
4. नटराज मंदिर | Nataraja Temple

तमिलनाडु के चितांबरम मे स्थित नटराज मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, जो नृत्य मुद्रा में हैं। इस आकाश लिंग मंदिर में 250 फीट ऊंची भव्य मीनारें हैं और यह भारत नाट्यम की मुद्राओं और हिंदू पौराणिक मूर्तियों से अलंकृत है।
स्थान : Tamil Nadu
क्षेत्रफल : 40 एकड़
Website : Nataraja Temple
5. बेलूर मठ | Belur Math

कोलकाता में स्थित बेलूर मठ सभी अनुयाइयों जैसे हिंदू, ईसाई, इस्लामी, राजपूत और बौद्ध वास्तुकला शैलियों जैसे धर्मों के मिश्रण को दर्शाता है और इन धर्मों को एकजुट करता है। यह स्वामी विवेकानन्द के रामकृष्ण मिशन का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय है जिसके परिसर के अंदर स्थित संग्रहालय में स्वामी विवेकानन्द और श्री रामकृष्ण परम हंस की कलाकृतियाँ शामिल हैं।
स्थान : Kolkata, India
क्षेत्रफल : 40 एकड़
Website : Belur Math
6. अन्नामलाईयार मंदिर | Annamalaiyar Temple

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में स्थित यह दूसरा सबसे बड़ा भगवान शिव मंदिर है जिसको 9 वीं शताब्दी के आसपास चोल राजाओं द्वारा बनाया गया था। यह पंचभूत स्थलों में से एक है मुख्यता अग्नि या अग्नि तत्व के लिए जाना जाता है। पूर्णिमा के दिन और थिरुकार्तिगई उत्सव के दौरान मंदिर की भव्य भव्यता और सुंदरता देखते ही बनती है।
स्थान : Thiruvannamalai, Tamilnadu
क्षेत्रफल : 25 एकड़
Website : Annamalaiyar Temple
7. एकम्बरेश्वर मंदिर | Ekambareshwarar Temple

तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित एकंबरेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह पृथ्वी स्थल पर मार्च और अप्रैल माह के दौरान मुख्य देवता पर सूर्य की किरणों का अनुभव करता है। इसका निर्माण 7 वीं शताब्दी में परांथाका चोल राजाओं ने करवाया था।
स्थान : Kanchipuram, Tamil Nadu
क्षेत्रफल : 23 एकड़
Website :Ekambareshwarar Temple
8. जंबुकेश्वर मंदिर | Jambukeswarar Temple

तमिलनाडु के तिरुवनैकवल में स्थित जंबुकेश्वर मंदिर पंचभूत स्थलम में जल तत्व के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि इस स्थान पर देवी पार्वती जल लिंग के साथ ध्यान करती हैं। इसका निर्माण भी चोल राजाओं ने करवाया था और इसके चौथे घेरे में 19 स्तंभ शामिल हैं।
स्थान : Tiruchirappalli, Tamil Nadu
क्षेत्रफल : 18 एकड़
Website :Jambukeswarar Temple
9. मीनाक्षी मंदिर | Meenakshi Temple

जैसा कि नाम से पता चलता है, मदुरै शहर में मुख्य देवता देवी पार्वती हैं, जिन्हें मीनाक्षी के नाम से जाना जाता है। यह यूनेस्को के विरासत स्थलों में से एक है जिसको विश्व के नए आश्चर्यों की प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया था।
स्थान : Madurai, India
क्षेत्रफल : 17.3 एकड़
Website : Meenakshi Temple
10. वैथीश्वरन कोविल | Vaitheeswaran Kovil

तमिलनाडु के वैथीश्वरन कोविल में भगवान शिव का मंदिर है जोकि अंगारागा (मंगल) को समर्पित है। मंदिर में मौजूद शिवलिंगों की पूजा सूर्य देव, भगवान राम, लक्ष्मण और जटायु ने की थी मन जाता है की मंदिर की पवित्र राख और पवित्र जल में उपचार शक्ति है।
स्थान : Vaitheeswarankoil, Tamil Nadu
क्षेत्रफल : 15 एकड़
Website : Vaitheeswaran Kovil
Discover more from Newz Ticks
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
4 thoughts on “Top 10 Biggest Hindu Temples in the World | Area, Location क्या आपको मालूम हैं ?”