Delhi Cabinet Ministers 2025
Delhi CM Rekha Gupta
आज 20 फरवरी को बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और साथ ही दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद मंत्रालयों का बंटवारा भी हो गया जिसमे छह अन्य मंत्रियों ने भी रेखा गुप्ता के बाद शपथ ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गृह और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी स्वीकार की और उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिसे के सब ही जानते हैं की मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे उनमेप्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली सांसद), रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली सांसद), विजेंदर गुप्ता और दुष्यंत गौतम (दलित नेता) मुख्य थे लेकिन अंत में रेखा गुप्ता ने यह मुकाम हासिल किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री के शपथ के बाद उनकी जिम्मेदारी दिल्ली को नई दिशा देना है और कई अधूरे कार्य पूरे करने हैं यह बदलाव दिल्ली के विकास के लिए अहम साबित हो सकता है।
Also Read: Rekha Gupta: Political Journey, Personal Life, Education, Career, Achievements, Detailed Biography
Delhi Cabinet Ministers 2025 | Delhi Cabinet Ministers Name

दिल्ली की नई सरकार ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर सबको बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं इस बंटवारे में हर मंत्री को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आइए जानते हैं कि किस मंत्री को कौन-से विभाग मिले हैं।
1. Rekha Gupta (Chief Minister)
रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है जिसमे वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार।
इसके अलावा जो विभाग किसी अन्य मंत्री को नहीं दिए गए हैं वो भी उनके पास ही रहेंगे।
2. Pravesh Sahib Singh (Cabinet Minister) | Deputy CM of Delhi
प्रवेश साहिब सिंह को पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग), विधायी मामले, सूचना एवं वित्त आयोग, जल विभाग और गुरुद्वारा चुनाव विभाग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
3. Ashish Sood (Cabinet Minister)
आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सौंपे गए हैं।
4. Sardar Manjinder Singh Sirsa (Cabinet Minister)
सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को खाद्य एवं आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
5. Ravinder Singh (Indraraj) (Cabinet Minister)
रविंदर सिंह को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता और चुनाव विभाग सौंपे गए हैं।

6. Kapil Mishra (Minister)
कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम विभाग, रोजगार, विकास विभाग, संस्कृति, कला व भाषा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
7. Dr. Pankaj Kumar Singh (Minister)
डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं।
Also Read: Ranveer Allahbadia; India’s Got Latent Judge requested Supreme court… what?
निष्कर्ष – विकास की ओर अग्रसर
दिल्ली सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का यह बंटवारा शहर के विकास और जनता की समस्याओं को हल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हर मंत्री को उनके क्षेत्र में अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है ताकि दिल्ली का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके जिसके लिए जनता ने उनको चुना है।
Delhi cabinet ministers List 2025
Discover more from Newz Ticks
Subscribe to get the latest posts sent to your email.