Delhi New CM Candidate
भाजपा के दिल्ली CM उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं गर्म, कौन बनेगा नया चेहरा?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों को लेकर हैरान कर देती है। लेकिन इस बार दिल्ली में क्या वही रणनीति अपनाएगी, यह सवाल चर्चा में है।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक पार्टी के अंदर प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली सांसद), रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली सांसद), विजेंदर गुप्ता और दुष्यंत गौतम (दलित नेता) के नाम चर्चा में हैं।
ये सभी नेता स्थानीय स्तर पर मजबूत पहचान रखते हैं जो दिल्ली की जनता से जुड़ाव बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार एक नए और प्रभावशाली चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतर सकती है। देखना यह है कि पार्टी अपनी रणनीति में किसे प्राथमिकता देगी।
Also Read: Delhi Secretariat Sealed: Security rules and orders, BJP Won
Delhi New CM Candidate | Parvesh Verma
भाजपा के CM पद के दावेदार: जाट वोटर्स की चुनावी चाल?

प्रवेश वर्मा इस समय चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनावी मैदान में हराया है। केजरीवाल आप की राजनीति के केंद्र में रहे हैं ऐसे में उन्हें पछाड़ना प्रवेश वर्मा की दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को मजबूती देता है। साथ ही प्रवेश वर्मा का जाट समुदाय से ताल्लुक भाजपा के लिए बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है।
विश्लेषकों का मानना है कि उनके जरिए पार्टी दिल्ली और हरियाणा के जाट वोटर्स को आसानी से अपने ओर खींच सकती है। भाजपा की रणनीति जातीय समीकरण और स्थानीय नेतृत्व को जोड़ने की हो सकती है जिसमें वर्मा अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Delhi New CM Candidate | Vijender Gupta
दिल्ली में भाजपा की ‘जीत की गारंटी’?

वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंदर गुप्ता इस समय दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की चर्चा का प्रमुख नाम बन गए हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके विजेंदर गुप्ता जो की अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के सबसे मुखर आलोचकों में से एक हैं।
2015 और 2020 के चुनावों में, जब भाजपा दिल्ली में 10 सीटें भी नहीं जीत पाई, तब भी गुप्ता ने अपनी सीट पर जीत दर्ज की। इस बार रोहिणी सीट से उन्होंने 37,000 से ज़्यादा वोटों से शानदार जीत हासिल की है।
अगर समझें 2020 में AAP ने 62 सीटें जीतकर सरकार बनाई, जबकि भाजपा को महज 8 सीटें मिलीं। राजनीतिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्ता का अनुभव और AAP के खिलाफ सख़्त रुख उन्हें भाजपा की दिल्ली रणनीति का केंद्र बना सकता है।
Delhi New CM Candidate | Ramesh Bidhuri
भाजपा के CM दावेदार: गुर्जर वोटर्स की ताकत?

रमेश बिधूड़ी भाजपा की दिल्ली चुनाव रणनीति का अहम हिस्सा बन सकते हैं। कालकाजी सीट से चुनाव लड़ते हुए उन्हें आप की मुख्यमंत्री पद की दावेदार आतिशी से हार मिली लेकिन गुर्जर समुदाय से जुड़ाव उनकी राजनीतिक ताकत है।
बिधूड़ी गुर्जर समुदाय में खास पहचान रखते हैं जो भाजपा को इस वोट बैंक से जोड़ने में मददगार हो सकता है। हालांकि उनके विवादित बयान अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं फिर भी पार्टी ने कभी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की।
दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके बयानों ने चर्चा बनाई थी। विश्लेषकों के मुताबिक भाजपा गुर्जर वोटर्स को साधने और स्थानीय नेतृत्व को आगे रखने की रणनीति पर चल रही है जिसमें बिधूड़ी की भूमिका अहम हो सकती है।
Delhi New CM Candidate | Dushyant Gautam
हार के बाद भी क्यों चर्चा में?

दिल्ली के करोल बाग सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम चुनाव हार गए लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनका नाम अब भी मुख्यमंत्री पद की चर्चा में शामिल है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा SC वोटर्स को लक्षित करने और बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दुष्यंत गौतम को प्रमुख भूमिका दे सकती है।
दरअसल पार्टी के पास इस समय किसी SC नेता को मुख्यमंत्री पद पर न होना भी एक रणनीतिक कमी है जिसे गौतम के जरिए पूरा किया जा सकता है।
कुछ विश्लेषकों का दावा है कि दिल्ली से जुड़े इस फैसले से भाजपा बिहार में भी राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर सकती है। गौतम का चेहरा पार्टी के लिए SC समुदाय और हिंदी हार्टलैंड को जोड़ने का एक जरिया बन सकता है।
More on – Delhi New CM Candidate

Discover more from Newz Ticks
Subscribe to get the latest posts sent to your email.