FATTY LIVER: Symptoms, Causes and Treatment ,Best Fruits for fatty liver

FATTY LIVER

FATTY LIVER

मानव शरीर के प्रत्येक अंग का अपना महत्वपूर्ण योगदान है उसमे लिवर शरीर का एक वह अंग है जो शरीर के सुचारू संचालन में अहम भूमिका निभाता है।

अगर लिवर स्वस्थ रहेगा तो उसका असर शरीर के कई अन्य अंगों पर पड़ेगा और वो भी सही तरीके से काम करेंगे। इसलिए लिवर का सही तरीके से ध्यान रखना बेहद जरूरी है ताकि स्वस्थ और निरोगी काया पायी जा सके।

Also Read: What is Power Yoga? Power Yoga Asanas, Power Yoga Poses, How to Increase Memory Power by Yoga, Benefits?

 

मानव शरीर में लिवर का कार्य और उसका महत्व

लिवर शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है जैसे

(i). पोषक तत्वों की आपूर्ति: ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है।
(ii). ब्लड शुगर का संतुलन: ये शरीर के ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।
(iii). विषाक्त पदार्थों को नष्ट करना: ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
(iv). विटामिन और मिनरल्स का संचय: यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स को संग्रह करता है जो शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं।

 

Fatty Liver symptoms | फैटी लिवर क्या है?

फैटी लिवर वह स्थिति होती है जिसमे लिवर की कोशिकाओं में फैट यानि चर्बी जमा होने लगती है।
मुख्यता लिवर के वजन का 5 प्रतिशत से ज्यादा अगर चर्बी जमा हो जाए तो उसे फैटी लिवर के श्रेणी में रक्खा जाता है इसके परिणामस्वरूप शरीर में निम्न असर दिखने लगते है जैसे –

(i). लिवर में सूजन आना
(ii). लिवर का काम करने की क्षमता कम हो जाना।
(iii). शरीर के अन्य अंगों पर भी गलत असर पड़ना।

advertisement

Fatty Liver Causes | फैटी लिवर के कारण क्या हो सकते है

फैटी लिवर की समस्या निम्नलिखित कारणों से हो सकती है अगर

(i). अत्यधिक शराब का सेवन किया जाये
(ii). अस्वस्थ खानपान यानि फास्ट फूड, तले हुए पदार्थों का सेवन अत्यधिक मात्रा में किया जाये
(iii). शारीरिक गतिविधि का कम होना
(iv). मोटापा और खराब जीवनशैली

Also Read: Ram Kit : Sanjeevani Redefines Heart Patient Support

 

Best Fruits for Fatty Liver

FATTY LIVER
FATTY LIVER

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए प्रकृति ने हमें अनमोल उपहार दिए हैं जिनमे निम्न फलों का सेवन करने से लिवर को स्वस्थ रक्खा जा सकता है।
अगर समझें तो फलों में कई ऐसे तत्व होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं यहाँ तक की फैटी लिवर की समस्या में बहुत कारगर भी होते है

(i).नींबू : नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को detoxify करने में मदद करते हैं। यह लिवर के कार्य क्षमता को बढ़ाता है और फैटी लिवर को कम करता है।

(ii). संतरा : संतरे में भी विटामिन C होता है, जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। जो की शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

(iii). सेब : सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर की सफाई में मदद करते हैं और फैटी लिवर के जोखिम को भी बहुत कम करते हैं।

(iv). अंगूर : अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो लिवर की सूजन को कम करने और फैटी लिवर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

(v). पपीता : पपीता लिवर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स लिवर की सफाई करते हैं और इसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है।

 

Fatty Liver Treatments | इनके अलावा निम्न उपाय करके भी फैटी लिवर से बचा जा सकता है

(i). स्वस्थ आहार: ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना और तले हुए, फास्ट फूड से दुरी बना लेना।
(ii). नियमित व्यायाम: नियमित रूप से व्यायाम करने से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है और फैटी लिवर का खतरा भी कम होजाता है।
(iii). पर्याप्त पानी के मात्रा का सेवन : लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे सरल उपाय पर्याप्त पानी के एवं करना और लोग इस ही को इग्नोर कर देते हैं।
(iv). अल्कोहल से दूर रहना : शराब का अधिक सेवन लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए जितना हो सके उतना दूर रहना चाहिए।

(Disclaimer: ऊपर दी गई सभी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सलाह केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है इस विधि या प्रक्रिया को अपनाने से पहले अपने निजी चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें )


What to Know About Fatty Liver Disease


advertisement
KDS Hotels

Discover more from Newz Ticks

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Newz Ticks

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading