Rekha Gupta: Political Journey, Personal Life, Education, Career, Achievements, Detailed Biography

Rekha Gupta

Rekha Gupta

Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी ये सर्व सम्मती से तय हो गया जिस पर आधिकारिक मुहर कल यानि 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लें कर करेंगी।

26 साल- बहुत लम्बे अर्से के बाद भाजपा का कोई नेता दिल्ली का मुख्यमंत्री बन रहा है यह दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय है जिसके हर पेज पे रेखा गुप्ता के बारे में ही लिखा है।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

Also Read:  New Rental Laws 2025: Will the rent agreement remain valid in future also or not?

Achievements

Rekha Gupta
Rekha Gupta
  •  रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर में महिलाओं के कल्याण, शिक्षा के विकास और समाज की बेहतरी पर ध्यान दिया उन्होंने अपने क्षेत्र में जिम, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी और सामुदायिक हॉल जैसी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  • इसके अलावा उन्होने महिलाओं और बच्चों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगवाए, साथ ही महिला भ्रूण हत्या और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाए।
  • रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं और शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की है।
  • कॉलेज के दिनों में वह ABVP से जुड़ी थीं और छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में सचिव का पद भी संभाला।

Life Chronology | Biography of Rekha Gupta

(i). Who is Rekha Gupta?

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा से चुनी गई विधायक हैं जो के वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

advertisement

(ii). Early Life

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक अधिकारी थे। जब रेखा महज 2 साल की थीं तब से उनका परिवार दिल्ली में रह रहा है।

(iii). Personal Life

रेखा गुप्ता ने वर्ष 1998 में मनीष गुप्ता से शादी की। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं और स्पेयर पार्ट्स का कारोबार भी संभालते हैं।

Also Read: CHHAAVA: Record Break Collection, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल …

(iv). Education and Career

Rekha Gupta
Rekha Gupta

रेखा गुप्ता की कर्म भूमि दिल्ली ही रही है शुरुआती पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा तक सब कुछ दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और फिर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गईं।

(v). Political Journey of Rekha Gupta

रेखा गुप्ता ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था और उस दौरान वह युवा मोर्चा की सचिव भी रहीं।
वर्ष 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम करना शुरू किया।

(vi). Role in Local Body

वर्ष 2007 में रेखा गुप्ता उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं फिर बाद में 2007 से 2009 तक वह एमसीडी की महिला कल्याण और बाल विकास समिति की अध्यक्ष भी रहीं।

वर्ष 2009 में उन्हें दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव बनाया गया वर्ष 2010 में भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया और 2012 में वह फिर से उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से पार्षद चुनी गईं।

(vii). Struggle in assembly elections

वर्ष 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता को बीजेपी ने शालीमार बाग सीट से मैदान में उतारा जहाँ 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने 11,000 वोटों से पटकनी दी ।
उसके उपरांत वर्ष 2020 में भी उनकी न चल सकी और हार हुई लेकिन इस बार अंतर मात्र 3,400 वोटों का ही रहा।

(viii). Historic victory in 2025

2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को उनके ही रण क्षेत्र में उनको 29,595 वोटों से हराया करारी पटकनी दी इस चुनाव में उन्हें 68,200 वोट मिले जो उनकी अप्रत्याशित जीत साबित हुई।


Why BJP Choose her as Delhi CM:


advertisement
KDS Hotels

Discover more from Newz Ticks

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from Newz Ticks

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading